बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 77वी जयंती मनाई गई। कांग्रेस के अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व पीएम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी सबसे कम उम्र में देश के पीएम बनकर कई ऐतिहासिक कार्य किये। 


जिसके लिए पूरा देश आज भी स्व गांधी को बड़े ही शिद्दत से याद करता है। जनसूचना क्रांति के जनक थे। मौके पर अशोक चौधरी, राघव पांडेय, दीपक झा मंटू, सुकेश झा, मिहिर झा, बैधनाथ झा आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे। वही दूसरी ओर, भारतीय युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सीतेश पासवान ने केसुली में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post