बेनीपट्टी(मधुबनी)। सनातन धर्म में रक्षा बंधन का विशेष महत्व है। इस पवित्र दिन में हर भाई अपने बहन से राखी बंधवा कर उसे जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। इस पावन दिन में हर भाई दूर परदेश में भी पहुँच कर अपने बहन से राखी बंधाता है।


जानिए, कब है शुभ योग : रक्षा बंधन में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 12 घंटे 13 मिनट की शुभ अवधि है। ज्योतिष का कहना है कि रक्षाबंधन पर इस बार सुबह 05 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम के साढ़े छह बजे तक किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है।


50 साल बाद बना बेहद शुभ योग : रक्षाबंधन का ये पर्व यूं तो पावन पर्व की श्रेणी में है, लेकिन रविवार 22 अगस्त को होने वाली रक्षाबंधन पर विशेष शुभ योग है। इस वर्ष चार विशिष्ट योगों से परिपूर्ण है रक्षाबंधन। पूरे 50 साल बाद ये शुभ योग बना है। इस योग में सर्वार्थसिद्धि, कल्याणक, महामंगल और प्रीति योग एक साथ बनेंगे। इस मध्य भाई-बहन के लिए रक्षाबंधन की रस्म विशेष कल्याणकारी होगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post