बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बसैठ के जलजमाव का मामला अब डीएम तक पहुँच गया है। शुक्रवार को निवर्तमान जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से भेंट कर पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए जलजमाव का स्थायी निदान की मांग की है।


खुशबू कुमारी ने BNN से बात करते हुए कहा कि , कल वे अधिकारियों के साथ बसैठ जाकर जलनिकासी पर चर्चा किये। जिसके बाद तय हुआ कि, अगर D.K.B.M पथ को काटकर तत्काल पुलिया बना दिया जाए, तो समस्या खत्म हो जाएगी। जिसके बाद दरभंगा फोन कर कार्यपालक अभियंता से बात की गई। उन्होंने काटने की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि, अगर मधुबनी के डीएम की स्वीकृति मिले, तो ही ये संभव है।


खुशबू ने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर आज जिलाधिकारी से भेंट किया है। खुशबू ने बताया कि डीएम ने कार्यपालक अभियंता को दूरभाष पर दिशा निर्देश देकर जलनिकासी के लिए पहल करने को कहा है।


प्रतिनिधि मंडल में बसैठ के लाल चौधरी, पंकज चौधरी, संतोष चौधरी आदि थे। बता दे कि बसैठ में गत दस जून से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जो फिलहाल विकराल रुख अख्तियार कर लिया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post