बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को विधानसभा के अरेर व नागदह में करोड़ो की लागत से निर्माण होने वाली सड़क का शिलान्यास किया। एमएलए ने दोनों योजना का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास करते हुए कहा कि, सड़क हर मायने में विकास की धुरी है। बेनीपट्टी सड़क के मामले में काफी पीछे था। जब वे पहली बार चुनाव जीतकर गए तो वे प्राथमिकता के आधार पर सड़को का तेजी से निर्माण कराये।
बहुत से गांव की समस्या आज खत्म हो गयी है। इस बीच अरेर व नागदह के लोग इस सड़क के निर्माण के लिए कहने लगे, तो उन्होंने इसे भी प्राथमिकता देकर कार्य का शिलान्यास कर दिया।
श्री झा ने कहा कि, सात-आठ वर्ष पूर्व निर्मित कई सड़क आज क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात के बाद उन सड़कों का भी काम कराया जाएगा। ताकि, बेनीपट्टी सड़क मामले में कभी भी पीछे न रहे। ग्रामीण सड़क के निर्माण के लिए बिहार व केंद्र सरकार हर मुमकिन काम कर रही है।
बता दे की दो करोड़ दस लाख के लागत से अरेर के हुसैल मंदिर से पौना पासवान टोल के सड़क व अरेर लिंक सड़क के नागदह पीपल पेड़ के समीप से मल्लाह टोल तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। जिसका प्राक्कलन दो करोड़ 69 लाख है।
मौके पर बौआजी मिश्र, चंदन मिश्र, हरिकांत चौधरी, शंकर झा, विमल झा, सुभाष यादव, विवेकानंद झा, प्रकाश कुमार झा, नवीन झा, रंजीत रंजन उर्फ बबलू, रिक्की सिंह आदि थे।
Follow @BjBikash