बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में बाढ़ का कहर फिलहाल सड़क पर दिख रहा है। कई गांव के मुख्य सड़क बाढ़ के पानी में क्षतिग्रस्त हो चुके है। ताजा मामला, सौहरौल से त्रिमुहान जाने वाली पथ की है। जहां बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ चुका है। जिससे सड़क करीब सौ फीट की दूरी में क्षतिग्रस्त हो चुका है। जलस्तर फिलहाल लगातार बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क कुछ ही माह पूर्व काफी प्रयास के बाद निर्माण कराया गया था। सड़क निर्माण में बाढ़ को ध्यान में नहीं रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जहां उक्त स्थल पर करीब घुटने भर बह रहा था। वही दोपहर होते ही जलस्तर जांघ तक हो गया। बावजूद, ग्रामीण जान पर खेलकर आवाजाही कर रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि धौंस नदी का सुरक्षा बांध गत बाढ़ में ही ध्वस्त हो गया था। जिसकी जानकारी अधिकरियों को जनप्रतिनिधियों ने दी थी। फिर, भी उक्त समस्या का निराकरण नहीं किया गया। जिसका परिणाम अब लोगों को झेलना पड़ रहा है। नदी का पानी गांव की ओर घुस रहा है।
Follow @BjBikash