बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वर्षो से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी पर पुलिस ने एक हजार का इनाम घोषित किया था। इनामी आरोपी के गिरफ्तारी से अरेर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
अरेर के एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि परौल गांव के अजय सदाय के खिलाफ कांड दर्ज होते ही फरार रहने लगा। इस दौरान वो नेपाल में रहने लगा। पुलिस लगातार खोजती रही। कुछ दिन पूर्व गुप्त सूचना मिली, तो सत्यापन कर गिरफ्तारी कर ली गयी।
Follow @BjBikash