बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रशासन भले ही पश्चिमी भूभाग में आई जलप्रलय को बाढ़ का नाम न दे, लेकिन, इस क्षेत्र की स्थिति विकट होती जा रही है। आधा दर्जन सड़क बाढ़ की चपेट में आ चुका है। जिससे गांव में संपर्क टूट चुका है। खासकर, बर्री, विशनपुर व करहारा पंचायत में बाढ़ से काफी नुकसान हो चुका है।


ऐसे में विशनपुर पंचायत से सड़क पर चचरी पूल बनाने का मामला भी सामने आया है। दरअसल, गत पांच दिन पूर्व विशनपुर पंचायत के विशे-लरुगामा से भगवतीपुर का मुख्य सड़क बाढ़ के चपेट में आने से दो भाग में विभक्त हो गया। अचानक, मुख्य सड़क के कटाव हो जाने से लोगों की आवाजाही पूर्णतः ठप हो गयी। ग्रामीण कार्य विभाग के जेई व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी मौके पर पहुँच कर सड़क के कटाव का जायजा लिया। जहां जेई ने बाढ़ के पानी खत्म होने पर ही मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।


जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गयी। ऐसे में पंचायत के निवर्तमान मुखिया कुमारी रीता गुप्ता व भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह ने संयुक्त प्रयास कर उक्त कटाव स्थल पर तत्काल चलने योग्य चचरी पूल का निर्माण कराया। जिसके बाद लोगों की आवाजाही चचरी से होने लगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post