निःस्वार्थ साकारात्मक पहल आपको कहां से कहां पहुंचा सकती है इसका उदाहरण बनें है बेनीपट्टी के ब्रह्मपुरा गांव निवासी रिटायर आर्मी योगानंद झा के पौत्र एवं व्यवसायी दीपक झा के पुत्र यश झा। महज 14 वर्ष के यश ने कोरोना महामारी के बीच सोशल मीडिया का सदुपयोग कर एक बुजुर्ग महिला तक सोशल मीडिया हैशटैग चलाकर मदद पहुंचवाई, जिसकी वजह से महिला की जान बच सकी। यश झा ने बताया कि उसनें पटना की एक बूढ़ी औरत तक हैशटैग के माध्यम से मदद पहुंचाई थी। इस दौरान उन्होंने हैशटैग अभियान चलाकर सभी से इनकी मदद करने की अपील की थी। इसी दौरान उनके पोस्ट से सिर्फ 40 मिनट में सभी तरह की प्रशासनिक मदद मिल गई।
![]() |
न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न |
यश के इस पहल को अब ना सिर्फ देश में सराहना हो रही है बल्कि विदेश से भी न्योते आये हैं। न्यूजीलैंड की एंबेसी ने यश के काम की तारीफ करते हुए उन्हें एक प्रोग्राम में आने का न्योता दिया है। साथ ही यश झा को न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न से बातचीत का मौका मिला है। यश को न्यूजीलैंड के सरकारी कार्यक्रम ‘पॉजिटिव मीडिया’ में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पूरा कार्यक्रम जूम एप के माध्यम से होगा। इसमें मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंतर्गत ब्रह्मपुरा के रहने वाले 10वीं के छात्र यश को भारत से शामिल किया गया है, यह कार्यक्रम 8 जून को होगा।
इससे पहले न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पिने ने यश झा के साथ जूम एप के माध्यम से बातचीत की थी। कार्यक्रम में यश को चुने जाने के बाद ‘पीएमओ न्यूजीलैंड’ ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर वहां की मीडिया को यश के बारे जानकारी दी। यश झा ने बताया कि उन्हें इमेल से न्यूजीलैंड आने का न्योता दिया गया है। यश के इस उपलब्धि और काम की अब जमकर तारीफ़ हो रही है, गांव सहित क्षेत्र से लेकर जिले भर के बुद्धिजीवियों ने यश को शुभकामनाएं दी है।
नोट - आज रात 9 बजे यश झा BNN News Benipatti के पेज से लाइव जुड़ेंगे
Follow @BjBikash