बेनीपट्टी(मधुबनी)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेनीपट्टी प्रखंड के विभिन्न जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने सुबह सात बजे से योग के विभिन्न आसन कर लोगों को भी योग से जुड़ने की अपील की।
अरेर मंडल बीजेपी के अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय के देखरेख में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां भाजपा के एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने मंडल के नेताओं के साथ योग में भाग लिया। एमएलसी श्री ठाकुर ने कहा कि हिंदुस्तान में योग हमेशा से रहा है।
योग के बल पर गंभीर से गंभीर शारीरिक समस्या का निदान संभव है। आज के युग में जिस तरह के खानपान है, उसमें शारीरिक विकार की संभावना अधिक रहती है, ऐसे में समस्या का निदान योग के बल पर भी संभव है।
आज केंद्र की मोदी सरकार ने योग को पूरे विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया। विश्व भी अब योग का लोहा मान चुकी है।
इधर, बेनीपट्टी स्थित आवासीय परिसर में भाजपा के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी मिश्रा ने भी योग कर लोगों से योग से जुड़ने की अपील की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि योग से हर मर्ज का इलाज संभव है।
वही, भाजपा युवा मोर्चा के भास्कर चौधरी, भाजपा नेता मुकुल झा आदि कई नेताओं ने योग किया।
Follow @BjBikash