बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला परिषद सदस्य सह मनपौर पैक्स अध्यक्ष ललन झा का निधन हो गया है। उनका निधन अलसुबह करीब सवा तीन बजे हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सीपीआई की बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में पार्टी का झंडा शोक में झुका दिया गया है। वही सीपीआई के नेताओं ने मनपौर पहुँच कर


ललन झा के परिजन से भेंट कर शोक व्यक्त करते हुए उनके शव को पार्टी के झंडा के साथ अंतिम विदाई दी।


सीपीआई की ओर से मनोज मिश्र व आनंद कुमार झा गांव पहुँचे थे।


वही, उनके निधन पर राज्य परिषद सदस्य कृपानंद झा आजाद, तिरपित पासवान, अजित ठाकुर, संतोष कुमार झा, संतोष पूर्वे, विजय मिश्र, शिवकुमार झा, मो गुफरान, विनय चंद्र झा, परशुराम झा, रामाशीष यादव, शंकरानंद मिश्र, विष्णु सहनी, सरोज झा, सियालाल पासवान, रंजीत मिश्र, आनंद ठाकुर, हेमचंद्र झा आदि नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


उधर, ललन झा के निधन पर पैक्स अध्यक्ष दीनानाथ झा, काशीनाथ झा मंगल, प्रेमशंकर राय, प्रवीण झा, अशोक झा, कृष्णचन्द्र झा मालिक, परवेज आलम आदि पैक्स अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post