बेनीपट्टी(मधुबनी)। कोरोना को लेकर भले ही पूरे बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ है, लेकिन चोरों के लिए ये लॉकडाउन फायदेमंद साबित होता दिख रहा है। हालिया दिनों में अरेर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ गयी है।


ताजा मामला, अरेर के कपसिया गांव का है। जहां गृहस्वामी अपने ससुराल जयनगर के धमियापट्टी उपनयन कार्यक्रम में शरीक होने के लिए गए थे।


इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर चार कमरों के सारे कीमती सामान अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी इतने इत्मिनान से किया था, की पड़ोसी भी कुछ नहीं समझ सके। 


मंगलवार की दोपहर ससुराल से आये गृहस्वामी ने घर के मुख्य गेट का ताला जैसे ही खोला, वैसे ही अवाक हो गया। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी पवन कुमार झा बिहार पुलिस से ही रिटायर हुए है।


गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने उनके घर से करीब पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। जिसमें जेवरात व कपड़ा है।


उधर, गृहस्वामी ने बताया कि अरेर थाना को दोपहर करीब दो बजे चोरी की सूचना दी, लेकिन घंटो तक पुलिस नहीं पहुँची है। जबकि, इसकी सूचना एसपी कार्यालय तक दे दी गयी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post