बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पूर्व विधायक श्रीमती भावना झा को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। श्रीमती झा अब पार्टी की विचारधारा को मीडिया के समक्ष रखेंगी। उधर, भावना झा के मनोनीत होने से बेनीपट्टी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं  में खुशी की लहर है। बता दे कि एआईसीसी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने चौदह प्रदेश प्रवक्ता की सूची जारी की है। उधर, भावना झा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर उप प्रमुख सह कांग्रेसी नेता अशोक कुमार चौधरी, बैधनाथ झा, मिहिर झा, कालिसचन्द्र झा, विजय कुमार चौधरी, आमिल, दीपक कुमार झा उर्फ मंटू, सुकेश झा, कुसुमकांत झा, प्रो. केसी पाठक, प्रो. मीनू पाठक, अरुण ठाकुर आदि ने पूर्व विधायक व कांग्रेस आलाकमान को बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post