हरलाखी(मधुबनी)। खिरहर के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में वादिनी ने कहा है कि 10 दिन पूर्व लड़की कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी। शाम होने तक जब घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि लड़की को झिटकी गांव के मो. सोएब ने शादी की नियत से अपहरण कर लिया है। वादिनी ने बताया कि  अपहरण की जानकारी मिलने पर आरोपी युवक के घर जाकर पूछताछ किया। लेकिन आरोपी युवक के पिता मो. ताहिर व अन्य आरोपियों ने गाली गलौज कर घर से भगा दिया। इस संबंध में एसएचओ अंजेश कुमार ने बताया कि लड़की की बरामदगी जल्द कर ली जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post