बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के बेहटा कालीस्थान में चल रहे ग्यारह दिवसीय शिव पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक से माहौल भक्तिमय हो उठा है। आचार्य डा. त्रिभुवन कुमार झा, पंडित नीलांबर झा, पंडित इंद्रकांत मिश्र, पंडित इंद्रकांत झा, गिरिधर शास्त्री, रौशन कुमार मिश्र, सतीश झा और यजमान मणिकांत झा के नेतृत्व में चल रहे पार्थिव पूजन और मंत्रोच्चार से वातावरण दिव्य हो गया है। विभिन्न मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोलेनाथ के पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक एवं माता पार्वती, श्री राम, मां सीता, गणपति, कार्तिक, मां कालिका सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं  कालीस्थान में स्थापित भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान राम और मां सीता, गणेश, कार्तिक सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय ग्रामवासी सहित दूर दराज से भी भक्त बाबा के पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक को देखने तथा इस गंगा में डूबकी लगाने पहुंच रहे हैं। श्री श्री 108 श्री शिव शक्तिपूजा समिति के अध्यक्ष आलोक झा, संयोजक पंडित त्रिलोक कुमार झा राहुल, उपाध्यक्ष प्रहलाद झा, सचिव त्रिलोक झा, उपसचिव मुरलीधर झा और यजमान मणिकांत झा मिंटू ने बताया की शिव शक्ति पूजा सह रूद्राभिषेक का यह दूसरा वर्ष है। पूजा को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये है। सर्वप्रथम 22 फरवरी को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी थी। 23 फरवरी को रामचरित्र मानस पाठ, 24 फरवरी को अष्टयाम विश्राम कार्यक्रम था। वहीं 25 फरवरी बीते गुरूवार को भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान राम तथा मां जानकी सहित अन्य देवी देवताओं के प्रतिमा स्थापना व मंडप पूजन किया गया। साथ ही गुरूवार से ही शिव पार्थिव पूजन और रूद्राभिषेक का शुभारंभ किया गया, जो 01 मार्च तक चलेगी। 02 मार्च को सुंदरकांड व बधाई एवं सम्मान कार्यक्रम, 03 मार्च बुधवार को हवन के साथ साथ कुंवारी कन्या एवं संत सन्यासी और ब्राह्मण महाभंडारा का आयोजन तथा 04 मार्च को सत्यानारायण भगवान पूजन, कथा और प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित है। पूजा समिति के लोगों ने बताया कि लोक कल्याण हेतु आयोजित इस पूजन में संध्या में महाआरती और श्रृंगार का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। इधर, कन्हैया झा, आनंद झा, पूजारी संजय झा, लक्ष्मण पंडित, आशुतोष झा, राहुल झा, गोविंद झा, भरत कुमार दास, मनीष झा, गिरीश झा, वीरेंद्र गुप्ता, मंटू झा सहित सभी सदस्य पूजा के सफल संचालन में जुटे हुए है। 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post