बेनीपट्टी(मधुबनी)। केन्द्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बेनीपट्टी के युगेश्वर झा आश्रम कांग्रेस कार्यालय से उच्चैठ तक पदयात्रा निकाल कर कानून का विरोध किया। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा ने की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लोगों को इस कानून के संबंध में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष प्रो. झा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है। ये नया कानून किसानों के खिलाफ है। इसके खिला एकजुट होना चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष ने सरकार से इस कानून को खत्म करने की मांग की। प्रो. झा ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार को किसानों से कोई मतलब नहीं है। मोदी सरकार किसानों के बजाय पूंजीपतियों के कर्ज माफ करने का काम किया। देश को रोटी खिलाने वाले के मूंह से निबाला छीनने का काम बंद नही हुआ तो अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार को किसानों की माली हालत सुधारने और उनके घर में खुशहाली लाने के लिये व्यापक हितकारी नीति बनायें। कृषि हमारे देश की तमाम अर्थव्यवस्थाओं में अहम है। पदयात्रा में बैद्यनाथ झा, मनोज कुमार मिश्र, ज्योति झा, ललन झा, अजय राय, शिवनाथ ठाकुर, कालिशचंद्र झा कन्हैया, विनय झा, विजय यादव, ललन चौधरी, गोरख झा, शिवचंद्र झा, सुधीर झा, मो. जुबेर व बिलटू मिश्र सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे।
Post a Comment
0
Comments
Receive all tweets via Twitter. Just Click the Follow Button Below...
0 Comments