बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेड़ थाना क्षेत्र के नरही गांव में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने घर से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर अरेड़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नरही गांव के रामचन्द्र झा मुंबई में कुरियर का काम करते है। गत सात माह पूर्व गांव से सपरिवार मुंबई गये हुए थे। गृहस्वामी के जाने के बाद चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सूने घर पाकर आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, गृहस्वामी के घर के बाहर लगे बाईक को चोरों ने हाथ भी नहीं लगाया है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि चोरों ने घर से कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किए है। गृहस्वामी के नहीं होने के कारण चोरों ने कितने मूल्य के जेवरात अथवा नकदी पर हाथ साफ किया है, उसका खुलासा नहीं हो सका है। बुद्धवार की सुबह ग्रामीण जब महादेव मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे, तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ। उधर, ग्रामीणों ने चोरी की सूचना गृहस्वामी को मुंबई में फोन से देकर पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद अरेड़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अरेड़ के एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना पर जांच की जा रही है। आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post