बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के भाकपा कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचलमंत्री आनंद कुमार झा की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद स्व. भोगेंद्र झा की 13 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा स्व. झा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद स्व. भोगेंद्र झा का जन्म बेनीपट्टी प्रखंड के बरहा गांव में हुआ था। उन्होंने ही मिथिलांचल में वर्ष 1939 में सीपीआई की स्थापना की और जीवन के अंतिम क्षण तक पार्टी के लिये झंडा बुलंद करते हुए गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिये लड़ते रहे। वें 1942 के स्वतंत्रा संग्राम में भारत छोड़ों के नारों के साथ पुरी शक्ति के साथ शामिल हुए।
1
स्वतंत्रा सेनानी स्व0 झा वर्ष 1942 से 1967 तक पांच बार जेल गये। साथ ही वर्ष 1967 से 1991 तक जयनगर और मधुबनी लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए। लगभग 20 वर्षो के संसदीय कार्यकाल में स्वच्छ एवं बेदाग छवि स्थापित किये। वक्ताओं ने कहा कि स्व0 भोगेंद्र बाबू पुराने दरभंगा जिलें में बड़े भूमि आंदोलन का भी नेतृत्व किये। इतना ही नही बल्कि मिथिलांचल को बाढ़ सुखाड़ से मुक्ति दिलाने के लिये लगातार हाईडैम की मांग करते रहे।
2
कालिदास विद्यापति साईंस कॉलेज उच्चैठ, अनुमंडल औद्योगिकी भवन, शहीद पुस्तकालय सहित अन्य कार्य उनके अमर कृत्यों में शामिल है। मौके पर सीपीआई के अजीत ठाकुर, वीरेंद्र नाथ कर्ण, सुबोध झा, शिवचंद्र सहनी, सीया लाल पासवान, सरोज कुमार झा, रोहित यादव, बेदेही शरण, राजदेव मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किया।