बेनीपट्टी(मधुबनी)। अंचल क्षेत्र के बेहटा पंचायत के वार्ड नौ में गैस सिलेंडर लिकेज के कारण घर में आग लगने से नगद सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर चौक के खादी भंडार के निकट रामाशीष ठाकुर उर्फ छोटे मिस्त्री का फुस का घर था। शनिवार की शाम खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लिकेज रहने के कारण आग पकड़ लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। घर और उसमें रखा सामान धू धूकर जलने लगा। परिवार के लोग घर से बाहर भागे। जिसमें एक महिला हल्का झुलस भी गयी। आग की लपटे देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। गराज छोड़ गृहस्वामी भी घर की ओर भागे। आनन फानन में अग्निशमन विभाग, थाना और सीओ को जानकारी दी गयी। कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंच स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। मगर तब तक सभी सामान जलकर खाक हो गया था। गृहस्वामी छोटे मिस्त्री ने बताया कि कुछ दिनों बाद पोती की शादी होने वाली थी, जिसको लेकर तैयारी चल रही थी। अगलगी की घटना में डेढ़ से दो लाख नगद, कपड़ा, जेवरात, बर्तन, अनाज सहित पांच लाख से अधिक रूपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गया। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि स्थल पर पहुंच क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को जो भी संभव हो सकेगा, मदद की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post