मधुबनी(नगर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी, के तत्वावधान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित की गई । पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने पार्टी का झंडोत्तोलन कर कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं एवम बधाई दी। वहीं जिला के पांच वरिष्ट कांग्रेस नेताओं को मिथिला के परम्परा अनुसार पाग,चादर,माला से सम्मानित किया गया। फुलपरास से सूर्य नारायण यादव, लखनौर के चन्द्र कांत झा, बिस्फी के प्रो इश्तियाक अहमद , राजनगर के शिव शंकर पासवान राजनगर व लदनिया के वीरेंद्र कुमार झा को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कांग्रेस के 136 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा देश की आजादी के लड़ाई में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही लड़ी गई थी ,कांग्रेस की स्थापना मुम्बई में आज ही के दिन हुआ था। सैकड़ो वर्षों की लंबी लड़ाई के उपरांत हमें आजादी मिली। आजादी के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मार्गदर्शन में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के नेतृत्व में सरकार बनी और देश का चौमुखी विकास का मार्ग प्रसस्त हुआ, देश के विकास में लगातार कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले साठ वर्षों में आधुनिक भारत का निर्माण हुआ,कृषि के क्षेत्र में,शिक्षा के क्षेत्र में,स्वास्थ्य के क्षेत्र में,उद्योग के क्षेत्र में, साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, सेना का आधुनिकीकरण के क्षेत्र में ,सड़क, रेलवे,हवाई क्षेत्र में देश आज आत्मनिर्भर है। कांग्रेस के नेतृत्व में ही पाकिस्तान को दो टुकड़ा कर बंगलादेश का निर्माण हुआ और कई राज्य को देश मे शामिल किया। कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म में विश्वास करती है। सभी धर्मों को समान रूप से अंगीकार करती है। वहीं प्रो. झा ने कहा कि आज देश मे मोदी की सरकार सभी सार्वजनिक सम्पति को बेच रही है। संबैधानिक ढांचा को तहस नहस कर रही है। देश में विघटनकारी तत्व सर उठा रही है। देश की सीमा सुरक्षित नही रह गया है। हमारे सैनिक मारे जा रहे है, किसान परेशान है। छात्र, नौजवान, मजदूर, मध्यमवर्ग गरीब हो रहे है। इस अवसर पर जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा शहर के कोर्ट कैम्पस, थाना मोड़, बाटा चौक, गंगासागर चौक, स्टेशन चौक होते हुए पार्टी कार्यालय तक निकाला गया और जोरदार नारेबाजी कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प आमजनों को दिया, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू,सरदार पटेल,मौलाना आजाद,सीमांत गांधी,सुभाषचंद्र बोस,चन्द्र शेखर आजाद,लालबहादुर शास्त्री, भगत सिंह आदि स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया ।कांग्रेस नेता देश की प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी एवं स्व राजीव गांधी जी के बलिदान को बड़े शिद्दत से याद किया। इस कार्यक्रम में ज्योति रमण झा, मनोज मिश्रा, ऋषिदेव सिंह, संजय कुमार मिश्रा, विजय कुमार राउत, मो अकील अंजुम, मो साबिर, आभा पांडेय, मो तौसिफ, फ़ैज़ी आर्यन, अनुरंजन सिंह, कौशल किशोर चौधरी, प्रफुल्ल चन्द्र झा, नवल किशोर झा, गुलाब दास, विपिन कुमार झा, मो रेहान, मो मक्की बाबू, उर्मिला देवी, सुरेश चंद्र झा, प्रो शैलेन्द्र झा, विजय कुमार उर्फ भोला, मुकेश कुमार, पप्पू, नीलू यादव, ललन सिंह, भोगेन्द्र पासवान, बैधनाथ झा, इमरान अहमद, विनय कुमार झा, धनेश्वर ठाकुर, मो तारिक अनवर, गणेश सिंह ,कुसुम कांत झा,राज कुमार झा,आलोक झा,अनिल चन्द्र झा,मो मंसूर आलम,सुकनी देवी,शुभ चन्द्र झा महेश चंद्र झा,मो जावेद, सुनील कुमार झा, मुमताज अहमद, स्वेता पांडेय, ईश्वर चन्द्र झा आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Post a Comment
0
Comments
₹8999 में बाइक अपने घर ले जाएं
आसानी से अंग्रेजी सीखें...
वृंदावन में आवासीय प्लाट सिर्फ 3 लाख में...
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8677954500
Social Plugin
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8677954500
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8677954500
Popular Posts
Subscribe Us
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8677954500
Follow by Email
Get all latest content delivered straight to your inbox.
0 Comments