बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के शाहपुर के शिवनगर गांव के समाजसेवी रमेश झा के आवासीय परिसर में मंगलवार को निःशुल्क आंखों का इलाज किया गया। इस दौरान आंखों के विभिन्न समस्याओं से ग्रसित रोगियों को इलाज कर दवा भी निःशुल्क दिया गया। डॉ करीम अहमद व डॉ रेयाज अहमद ने मरीजों का इलाज किया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त निःशुल्क कैंप में करीब 98 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। डॉ अहमद ने बताया कि मानव शरीर में आंख बहुत ही संवेदनशील है। इसमें खराबी आने पर कुछ समय के बाद विस्तार रुप अख्तियार कर लेता है। इसलिए, हर इंसान को समय-समय पर अपने आंखो की जांच कराते रहना चाहिए। इससे आंखो की स्थिति का पता चलते रहता है। जांच के दौरान डॉक्टरों ने मरीज को विशेष समस्या होने पर बसैठ पहुंच कर चेकअप कराते रहने की सलाह दी। मौके पर संतोष कुमार झा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, भास्कर चौधरी, रमेश मिश्र, हीरा सिंह, रौशन मिश्र आदि थे।