बेनीपट्टी(मधुबनी)। मुख्यालय के कटैया रोड में संचालित डा. एनसी कॉलेज के सभागार में परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान और राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा पंडित मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के प्रखंड अध्यक्ष प्रो. भवानंद झा ने की। वहीं उपस्थित सभी लोगों ने पंडित मालवीय और स्व. वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ झा ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का कार्य सदैव याद किये जाएंगे। वहीं जिस समय शिक्षा का समुचित विकास नहीं हो सका था, उस समय पंडित मालवीय बनारस हिंदु विश्वविद्यालय खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये थे, जो हमेशा स्मरणीय रहेगा। जबकि प्रखंड अध्यक्ष प्रो. भवानंद झा ने पूर्व पीएम वाजपेयी और पंडित मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दोनों महामानव के रिक्त स्थान को भरना निकटतम भविष्य में संभव नहीं है। धीरेंद्र झा, इंद्रकांत झा, राजेंद्र मिश्र, सच्चिदानंद झा, प्रो. मीनू पाठक, प्रो. केसी पाठक, दयानंद झा, नबोनारायण झा, गंगा सागर झा, कालिकांत झा, शैलेंद्र झा, हरिवंश झा, छेदी झा, भवनाथ झा, आमोदानंद झा, ललित नारायण झा, कमल कांत ठाकुर, गोविंद झा, कमल कुमार झा, दिगंबर झा, डा. मोहन झा, देव चंद्र चौधरी सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post