बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के बर्री पंचायत के पैक्स भवन परिसर में सोमवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती में तकनीक व रबी फसल के बेहतर उत्पादन के संबंध में प्रशिक्षण दिया। किसानों को संबोधित करते हुए तकनीकी प्रबंधक अवनीश तिवारी ने कहा कि अब खेती करने की परंपरा में बदलाव आ गया है। बिना तकनीक के कुछ भी संभव नहीं है। इसलिए, किसानों को भी अब खेती में तकनीक को बढ़ावा देना चाहिए। खेती योग्य नए-नए यंत्र बाजार में आ चुके है। उन यंत्रों के माध्यम से किसानों को खेती करना चाहिए। ताकि, कम समय में अच्छी खासी खेती हो सके। वहीं किसान सलाहकार वरुण कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं को साकार करने में जुटी हुई है। मिट्टी जांच कर ये देखा जाता है कि इस मिट्टी पर किस प्रकार के फसल का उत्पादन हो सकता है। कितनी मात्रा में उर्वरक दी जा सकती है। सभी प्रकार के जांच विभाग के द्वारा कराई जाती है। इसलिए, किसानों को जल्दबाजी करने की कोई जरुरत नहीं है, किसानों के हर समस्याओं के निदान के लिए विभाग तत्परता से जुटी हुई है। चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नति खेती करने की सलाह दी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य अनुपम प्रिया, राहुल कुमार मिश्र, सत्यजीत रॉय, हरेराम ठाकुर, सुनीता देवी, पप्पू मुखिया, कौशल्या देवी, मनोज कुमार ठाकुर, राम कैलाश ठाकुर, चन्द्रशेखर प्रसाद आदि कई किसान मौजूद थे।