बेनीपट्टी(मधुबनी)। व्यवहार न्यायालय परिसर में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में एसीजेएम 2 एसके त्रिपाठी की अध्यक्षता में संविधान अंगीकार दिवस के मौके पर सामूहिक संकल्प दिवस कोर्ट परिसर में मनाया गया। इस दौरान सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसीजेएम 2 श्री त्रिपाठी ने अन्य सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों को संविधान की रक्षा का सामूहिक रुप से शपथ दिलाया। एसजीएम ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसलिए हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है और संविधान की रक्षा हेतु संकल्प दोहराया जाता है। सभी लोगों ने एक स्वर में शपथ लेते हुए कहा कि भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने हेतु और उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा व अवसर की समानता प्राप्ति के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करनेवाली, बंधुता बढ़ाने के लिये अंगीकृत संविधान की मर्यादा पालन के लिये सामूहिक रुप से दृढ़ संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सम्मत कानून को सच्चे दिल से आत्मसात कर संविधान की मर्यादा बनाये रखने का काम करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में एसीजेएम 2 अमित कुमार तिवारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पुष्पम किशोर, एसडीपीओ राजदेव तिवारी, एपीओ सुशील सिंह, सुभाष मंडल, अधिवक्ता परमेश्वर यादव, कमल झा, रामवरण यादव व मो. सलमान सहित अन्य लोग भी शामिल थे।