बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलाइन गांव से एक कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरेर गांव के ही जगदीश सहनी के रूप में की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरेर थाना क्षेत्र के बलाइन गांव में 24 सितंबर को रंगदारी नहीं देने पर एक महिला को गांव के ही लोगों ने जख्मी कर दिया गया था। जिसके बाद बलाइन गांव के प्रेम पासवान ने अपने ग्रामीण लालू सहनी, तिरपित सहनी, मनोज सहनी, जगदीश सहनी, गुलाब सहनी, छोटन सहनी, नारायण सहनी, राजू सहनी, राम अवतार सहनी, और दिलीप सहनी पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी हुई थी। एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि उक्त कांड संख्या 114/20 के दो आरोपी छोटन सहनी और जगदीश सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Follow @BjBikash