बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व संभावित उम्मीदवार घनश्याम ठाकुर के पिता श्री महेश ठाकुर (93) का निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक की लहर है। बता दे कि स्व ठाकुर 1991 में भारतीय रेल के ग्रेड-01 फीटर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ दिनों से वे लगातार बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार कुछ ही दिन पूर्व तबियत अधिक खराब होने पर गोदान भी कर दिया गया था। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता के निधन पर मधुबनी के पूर्व एमपी हुकुमदेव नारायण यादव, एमपी अशोक यादव, निवर्तमान मंत्री विनोद नारायण झा, एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, जिलाध्यक्ष शंकर झा, देवेंद्र यादव, पूर्व एमएलए अरुण शंकर प्रसाद, प्रफुल्ल चंद्र झा, अरेर मंडल के अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, बेनीपट्टी मंडल अध्यक्ष विमल झा, मदन कर्ण, शैलेन्द्र झा, विवेकानंद झा, कृष्णेश्वर ठाकुर, रणधीर ठाकुर, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, उमाशंकर गुप्ता, अनिल झा आदि नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Follow @BjBikashबेनीपट्टी से BJP के संभावित उम्मीदवार घनश्याम ठाकुर को पितृशोक, संवेदनाओं का लगा तांता
Bideshwar Nath Jha