बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली उत्तरवारी टोल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। जिसमें दोनों पक्षों से करीब आठ व्यक्ति जख्मी हो गए है। जिनका इलाज पीएचसी में किया जा रहा है। तीन जख्मियों को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किये जाने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरवारी टोल में सड़क निर्माण हो रहा है। गांव के विनोद मिश्र सहित अन्य का कहना था, की उनके निजी जमीन पर रास्ता का निर्माण नहीं हो। इसके लिए उन्होंने अंचल व थाना को आवेदन दिया था। बताया जा रहा है कि आज शाम करीब पांच बजे थाना पुलिस जांच के लिए पहुँची थी। जिससे दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए। एकजुट होकर पुलिस को खदेड़ कर शिकायतकर्ता के घर हुजूम बना कर हमला कर दिया। एक पक्ष के सूर्यकांत मिश्र, विनोद मिश्र, इन्द्रकांत मिश्र, महेंद्र मिश्र, अखिलेश मिश्र व चंद्रमुखी देवी घायल हो गयी है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रामसुधार सहनी व शिवजी सहनी घायल हुए है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post