बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाकपा ने दस सूत्री मांग को लेकर बुद्धवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा के अंचल मंत्री आनंद कुमार झा ने की। धरना को संबोधित करते हुए कृपानंद झा आजाद ने कहा कि बिहार सरकार हो या केन्द्र सरकार, दोनों किसान-मजदूर विरोधी है। इनके शासनकाल में किसानों की स्थिति दयनीय हुई है। केन्द्र में एनडीए व बिहार में भी एनडीए का शासन है, लेकिन, बिहार से बाढ़ की समस्या का निदान नहीं हुआ है। जिसके कारण किसानों की स्थिति अत्यंत खराब हो रही है। वहीं विजय कुमार मिश्र व मनोज मिश्र ने कहा कि बेनीपट्टी के अधिकांश पंचायत बाढ़ के चपेट आ गया था। हर किसान का फसल बर्बाद हो गया। दोहरी बार धान की फसल अब पानी के अभाव में खराब हो रही है। आखिर, किसान कब तक फसलों की बर्बादी सहन करेगा। सीपीआई ने बुद्धवार को बाढ़ सुखाड़ का स्थायी निदान, बसैठ-अरेड़ को प्रखंड का दर्जा, बेनीपट्टी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, राशनकार्ड से वंचित लोगो को कार्ड मुहैया कराने, पीएचसी में महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने सहित दस सूत्री मांग को लेकर धरना दिया। धरना को अशेश्वर यादव, तिरपित पासवान, संतोष कुमार झा, अजित कुमार ठाकुर, रामाशीष यादव, संतोष पूर्वे, विजय चन्द्र झा, आनंद ठाकुर, सियालाल पासवान, सुबोध झा आदि ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post