बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बर्री गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। युवक की पहचान रमण कुमार मिश्र(32) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक वर्षों से विक्षिप्त की तरह रहता था। उसका इलाज किया जा रहा था। मृतक के पिता सेना से अवकाश प्राप्त कर गांव में रहते है।

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी कल ही घर से बाहर गयी थी। उधर, घर में सभी भोजन कर सोने चले गए। जहां रात में ही युवक ने गमछा को बनेरी में लटका कर आत्महत्या कर ली। उधर, जानकारी मिलते ही अवर निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद व अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि परिजन के द्वारा यूडी कांड अंकित करने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। उधर, विक्षिप्त पुत्र के आत्महत्या से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post