बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पश्चिमी भूभाग में आये प्रलंयकारी बाढ़ में जब सब ने मूंह फेर लिया तो युगातंर ट्रस्ट पीड़ितों के लिए सामने आया है। युगांतर ट्रस्ट के सचिव विनोद शंकर झा उर्फ लड्डू ने रविवार को बाढ़ग्रस्त गांव बर्री में पहुंच कर जिला पार्षद खुशबू कुमारी के समक्ष बाणेश्वर स्थान समिति के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मिश्र को तीस हजार रुपये का चेक सौंपा। संस्था ने उक्त राशि गांव के लिए स्थाई नाव की खरीद के लिए दिया है। आप को बता दे कि युगांतर ट्रस्ट के सदस्य विनोद शंकर झा स्वयं बाढ़ग्रस्त क्षेत्र शिवनगर गांव के है। ऐेसे में बर्री की समस्या को देख आर्थिंक मदद करना अपने आप में बहुत ही बड़ी दिलेरी का काम है। गौरतलब है कि विनोद शंकर झा अपने कार्यशैली से पश्चिमी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि कई इलाकों के लोगों के लिए अजीज बने हुए है। वहीं लड्डू भी अपना पूरा समय इन क्षेत्र के भलाई व विकास के लिए देते है। मौके पर चन्द्रमणि ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष सत्यजीत राय, उप मुखिया राहुल कुमार मिश्र आदि लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post