बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष भारत भूषण मंडल ने बेनीपट्टी सरिसब के निवासी विजय कुमार यादव को बेनीपट्टी प्रखंड राजद अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया है। जिलाध्यक्ष ने श्री यादव के कार्यकाल में पार्टी के मजबूती व निष्ठावान कार्यकर्ता होने की बात कहते हुए श्री यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उधर, विजय यादव के प्रखंड अध्यक्ष मनोनित होने पर राजद के रामविनय प्रधान, उतीम महतो, ललित कुमार सिंह, संतोष कुमार सुमन, देवेन्द्र यादव, रामचन्द्र महतो, नवीन कुमार मिश्र आदि राजद नेताओं ने साधुवाद दिया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post