बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय जनता दल के 24 वें स्थापना दिवस तथा पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामाग्रियों के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेनीपट्टी में साइकिल मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल सहित अन्य वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में केंद्र की सरकार असफल है। उन्होंने कहा कि सूबे में अपराध चरम पर है। दिनदहाड़े लूट, हत्या, बलात्कार, चोरी सहित अन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बावजूद सरकार सुशासन का दावा कर रही है। साइकिल रैली में प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, संतोष कुमार सुमन, नवीन मिश्र, रामविनय प्रधान, रामवरण राम, राजेंद्र कामत, रामचंद्र महतो, रामाशीष मंडल, कामेश्वर यादव, भोगेंद्र यादव, संजीत झा, रामनंदन यादव सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।