बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के पाली मंझिला टोल में मंगलवार की दोपहर घास काटने के लिए नदी किनारे गई लड़की की मौत डूबने से हो गई है। लड़की का शव मिलते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया। परिजन लगातार रो रहे है। जिससे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान विनोद शर्मा की पुत्री शिवानी कुमारी के रुप में की गई है। लड़की की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी। परिजन के अनुसार मंगलवार को शिवानी टोकरी लेकर नदी के किनारे घास काटने गई। जहां से देर संध्या तक वापस नहीं होने पर गांव के लोग पूरे टोल में खोजबीन की। जहां ग्रामीण नदी किनारे गए, तो लड़की का शव नदी से बरामद हो गया। उधर, घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गई है। सीओ ने बताया कि घटना की सूचना थाना को दी जा रही है।