बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के काला देवी ने गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ मारपीट किए जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादिनी ने बताया कि गत 01 जुलाई के शाम करीब सात बजे घर में थी। गांव के सत्यनारायण यादव, देवनारायण यादव, जयनारायण यादव, शुभम यादव, विकास यादव, आशा देवी, कामनी देवी, चांदनी देवी, आरती कुमारी व घुरनी देवी लाठी-फट्ठा लेकर आयी ओर मारपीट करने लगी। मेरे पति बचाने के लिए आये तो उन्हें भी पैर पर मार कर जख्मी कर दिया। वादिनी ने आरोपियों पर घर में आग लगा जला कर हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया है। वहीं पांच हजार नकद एवं कपड़ा छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर, बसैठ के लक्ष्मीनिया देवी ने रविशंकर साह, जगदीश साह, मनोज साह, अरुण साह सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। वादिनी ने आरोपियों पर मारपीट करने, आठ आना का मंगलसूत्र छीन लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उनसे रंगदारी की मांग करते है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला की छानबीन हो रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post