बेनीपट्टी(मधुबनी)। अधवारा समूह के सहायक नदियों में डैम का निर्माण करा किसानों को पटवन की समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा योजना से डैम का निर्माण कई पंचायत में हो रहा है। प्रखंड के शाहपुर पंचायत के शिवनगर से रजवा जाने वाली पथ के बाबा कुट्टी के समीप खिरोई नदी के उपधारा में डैम का निर्माण हो रहा है। जिसे मनरेगा करीब आठ लाख के प्राक्कलित राशि से करा रही है। हालांकि, एक-दो दिन असमय बारिश हो जाने से निर्माण कार्य प्रभावित हो गया, फिलहाल, मानसून के आगमन की संभावना को देखते हुए निर्माण कार्य तेजी से कराई जा रही है। गौरतलब है कि इस उपधारा पर डैम का निर्माण हो जाने से सैकड़ों हेक्टेयर में किसान पटवन करा सकेंगे। वहीं मवेशी व अन्य कार्यों में भी नदी  जल का उपयोग किया जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शंकर झा लड्डू, दीपक कुमार  झा उर्फ मंटू, समीर कुमार मोनू, आरटीआई कार्यकर्ता प्रभात सिंह, रंधीर कुमार सिंह आदि ने बताया कि नदी में पानी आने के बाद डैम नहीं होने से पानी नाला में ठहर नहीं पाता था। जिससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था। नदी पर डैम के निर्माण के लिए कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को कहा गया। लोगों ने बताया कि डैम के निर्माण हो जाने से इस बघार में अब गेंहू की बुआई अधिक होगी। निर्माण कार्य कर रहे मोनू ने बताया कि जल्द ही निर्माण पूर्ण करा लिया जाएगा। उधर, मनरेगा पीओ संजीव रंजन मिश्र ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्ेश्य मजदूरों को रोजगार के साथ लोगों को सुविधा बहाल करना है। उन्होंने बताया कि डैम के निर्माण कई जगहों पर कराई गई है। इससे पानी की समस्या नहीं होगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post