बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लदौत गांव के संतोष कुमार दास ने बेनीपट्टी थाना में दहेज प्रताड़ना की  प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष-2017 में बासोपट्टी के हटवरिया गांव के सुखदेव दास के पुत्री चंदा कुमारी से हुई। विवाह के बाद एक लड़की का जन्म हुआ। वादी ने बताया कि उसके घर के सदस्य उनकी पत्नी को नैहर से दहेज स्वरुप एक लाख रुपये लाने का दवाब देने लगे। पैसा देने में असक्षमता जाहिर करने पर मारपीट की गई। वहीं दूसरी ओर शाहपुर के सोनी कुमारी अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादिनी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष-2017 में सिंहवारा थाना के भपूरा गांव हुई। जहां उनके ससुराल के लोग नैहर से बाईक व एक लाख रुपये के लिए अक्सर मारपीट कर भगा देते थे। वादिनी ने बताया कि उसकी शादी के समय उनके पिता ने अपने औकात से अधिक खर्च किया था। शादी में पांच लाख का उपहार, सोना-चांदी के जेवरात सहित फर्निचर का सामान दिए थे। वादिनी ने बताया कि कई बार पंचायत हुई, बावजूद आरोपी उन्हें रखने को तैयार नहीं हुए। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के आलोक में जांच की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post