बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी विधायक भावना झा ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के लागत से निर्मित पीसीसी सड़कों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। विधायक ने स्टेट हाईवे-52 से विशे लरुगामा तक के सड़क, जो करीब एक करोड़ के प्राक्कलित राशि से बनाई गई थी। वहीं शाहपुर के बनरवा गाछी के समीप दरभंगा सीमा तक, करीब 75 लाख के राशि से निर्मित सड़क के साथ बेनीपट्टी के हाईस्कूल के पीछे से अंतिम छोर तक, जो करीब तेरह लाख के प्राक्कलन से तैयार हुई। वहीं अरेड़ डीह टोल में छह लाख 64 हजार के प्राक्कलित राशि से तैयार पीसीसी का विधिवत् फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि चुनाव के बाद से पूरे बेनीपट्टी विधानसभा की तस्वीर बदल गई है। जहां लोगों को पथ की समस्या थी, वहां पीसीसी सड़क के निर्माण पर जोर दिया गया। सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण हो या संस्कृति के रक्षा के लिए तालाब घाट का निर्माण। हर कार्य को युद्धस्तर पर कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए विकास ही सर्वोपरि है। क्योंकि ये विधानसभा उनके पिताजी का कर्मक्षेत्र भी रहा है। आज सौभाग्य है कि वहीं बेनीपट्टी उनका भी कार्यक्षेत्र है। विधायक को हर उद्घाटन स्थल पर ग्रामीणों ने पाग व शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर मिहिर झा, विजय कुमार चौधरी, दीपक कुमार झा मंटू, सुकेश झा, सुजीत झा, अमरनाथ कुमार आदि लोग मौजूद थे।