बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अनुमंडल के समीप गुरुवार को हुए मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी बच्चे की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान राम सोगारथ मुखिया के पुत्र विकास मुखिया (18) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गत 25 जून के दोपहर राम सोगारथ मुखिया के कुछ रिश्तेदार आपसी जलन के कारण घर पर हमला कर दिया। उस समय मृतक घर मे अकेला था। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को अकेला देख कर गंभीर रूप से हमला किया। जिसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर अवस्था में दरभंगा-पटना रेफर कर दिया। पटना में शनिवार की दोपहर बच्चे की मौत हो गयी। उधर एकलौता पुत्र के हत्या से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।