बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मधुबनी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब 23 हो गई है। जिलाधिकारी नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि मधुबनी में कोरोना के पांच नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। बता दें कि कोरोना मरीजों जिले में किस जगह पाए गए हैं. उनकी हिस्ट्री क्या है? वो किसके संपर्क में आए थे, इस संबंध में जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. जानकारी मिलते ही आप तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। मधुबनी में इससे पूर्व जिले में एक ही दिन में कोरोना के 5 मामले सामने आए थे। जिसके बाद एक ही दिन में 13 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। अब आज कोरोना के 5 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसके साथ ही मरीजों की संख्या अब 23 हो गई है।