बेनीपट्टी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के अकौर-दिघिया गांव में जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। झड़प में एक पक्ष से राजे यादव, संतोष यादव, इंदू यादव , विनीत यादव , रामावतार यादव , रामाशीष यादव , विनोद साफी , सतीश यादव , धर्म यादव और प्रवीण यादव जख्मी हो गये है। वहीं दूसरे पक्ष से भी लोगों के जख्मी होने की सूचना है। कुछ जख्मी का सदर अस्पताल में इलाज होने की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार अपराहन साढ़े तीन बजे मुशहरी टोला से लगभग दो सौ की संख्या में महिला पुरूष गांव के बघार में जमीन कब्जा करना शुरु कर दिया। आक्रोशित लोग एक पार्टी का झंडा खाली जमीन पर गाड़ना शुरु ही किया था, कि दूसरे पक्ष के लोग पहुंच कर प्रतिकार किए। जिसके बाद अचानक माहौल खराब हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही बेनीपट्टी व अरेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराने का प्रयास किया। बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बताया जा रहा है कि कब्जा करने वाले सभी लोग हरबे हथियार से लैश थे। दो घंटे तक दोनो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ। सूत्रों के मुताबिक इस हिंसक झड़प को एक साजिश के तहत भड़काया गया था। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस विवादित स्थल से झंडा भी बरामद कर लिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल राजे यादव पर उनके ही ट्रैक्टर चालक राजू सदा द्वारा हमले किये जाने की बात बतायी गई है। हालांकि रविवार को भी गांव में तनाव कायम है। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। किसी भी असमाजिक तत्वों को बख्सा नहीं जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post