बेनीपट्टी(मधुबनी)। दूसरे प्रदेशों से काफी संख्या में श्रमिकों का आना शुरू हो गया है। अबतक दूसरे राज्यों से आये 121 लोगों को क्वारंटीन किया जा चूका है। इन सभी मजदूरों को प्रखंड मुख्यालय और पंचायत स्तर पर बनाये गये क्वारंटाइन केंद्र पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार मुख्यालय के मध्य विद्यालय बेनीपट्टी क्वारंटाइन केंद्र पर 26, मध्य विद्यालय ढंगा में 5, मध्य विद्यालय तिसियाही में 8, मध्य विद्यालय अड़ेर उतरी में 2, मध्य विद्यालय फुलवरिया में 1, प्राथमिक विद्यालय छोलकाढ़ा में 3, प्राथमिक विद्यालय गैवीपुर में 8, मध्य विद्यालय गम्हरिया में 7, प्राथमिक विद्यालय मनपौर में 1, मध्य विद्यालय दामोदरपुर में 2, मध्य विद्यालय बेतौना में 1, ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित निजी कैंप बेतौना में 11, मध्य विद्यालय ब्रहमपुरा में 14, मध्य विद्यालय धकजरी में 6, मध्य विद्यालय गांगुली में 4, प्राथमिक विद्यालय लदौत में 7, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परकौली में 2, मध्य विद्यालय बलाईन पूरब में 2, प्राथमिक विद्यालय बेहटा मुशहरी में 1, प्राथमिक विद्यालय बरही में 5, बुनियादी विद्यालय अकौर में 1 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसैठ क्वारंटाइन केंद्र पर 4 प्रवासी को क्वारंटीन कर रखा गया है। हालांकि, क्वारंटाईन सेंटर से कुछ श्रमिकों को बाहर गायब हो जाने की समस्या भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरा के क्वारंटाईन सेंटर से एक व्यक्ति जो नागपुर से आया है। वो अक्सर घर चला जाता है। इसके बारे में ग्रामीण ने बताया कि इससे गांव के लोग आशंकित है। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय और पंचायत स्तर मिलाकर अबतक 1055 लोगों के रहने की व्यवस्था की गयी है। संख्या अधिक होने पर और केंद्र बनाये जाएंगे।