बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल के साहरघाट में दो पक्षों के बीच बंटवारा को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायल की पहचान साहरघाट गांव के मनोज कुमार मेहता रूकमीन देवी, रवीश मेहता, पंकज मेहता और मनीष कुमार मेहता के रूप में की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार मेहता और संजय कुमार मेहता के बीच वर्षो से बटवारा का मामला है। जिसको लेकर इससे पहले भी कई बार विवाद उत्पन्न हो चूका है। रविवार की सुबह फिर दोनों पक्षो के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें सभी लोग घायल हो गये। सभी घायल को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीपट्टी लाया गया, जहां दो जख्मी मनोज मेहता और रूकमीन देवी को समुचित इलाज के लिये मधुबनी रेफर कर दिया गया। घायल मनोज मेहता ने बताया कि पूर्व से ही बटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को सब लोग घर पर थे। उसी बीच संजय कुमार मेहता, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, राहुल मेहता, सोनू मेहता सहित एक दर्जन से अधिक लोग आये और सीधे हमला कर दिया। पुलिस न्याय करने के बजाय दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर कार्रवाई नही करती है। अगर पुलिस ईमानदारी के साथ अपना काम करती तो आज ऐसा नौबत नही आता।