बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के दामोदरपुर गांव में चोरों ने सेवानिवृत सैनिक के घर के पांच कमरें का ताला तोड़ लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने इस बार दामोदरपुर वार्ड 12 निवासी मुनीन्द्र झा के घर को अपना निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी श्री झा की अपनी पुत्री का इलाज कराने चार दिन पूर्व पूरे परिवार के साथ कोलकाता चले गये थे। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर पांच कमरें का ताला तोड़ घर में घुस गोदरेज, पेटी, बक्सा सहित अन्य वस्तुओं को क्षतिग्रस्त कर कीमती जेवरातों की चोरी कर ली। इतना ही नही बल्कि घर में लगे हुए एक बाइक और इन्वर्टर का बैट्री भी लेकर चलते बने। रविवार की गृहस्वामी का भाई घर के निकट ही स्थित बछराजा नदी की ओर जाने लगे तो देखा कि उनके भाई के घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। उन्होेंने निकट जाकर देखा तो चोरी की आशंका पर शोर मचाना शुरू किया, जहां आस पास के लोग जुट गये। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज खुला था । साथ ही सभी सामान बिखरें पड़े थे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी गृहस्वामी तथा पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस स्थल पर पहुंच जांच में जुट गयी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गृहस्वामी के आने के बाद चोरी की सही जानकारी मिल सकती है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post