बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के करहारा गांव स्थित वार्ड 12 में आग लगने से पांच लाख की क्षति हुआ है। करहारा में लगे आग में चार घर के साथ दर्जनों मवेशी की मौत हो गई। वहीं आग पर काबू पाने के प्रयास में गृहस्वामी परमेश्वर यादव बुरी तरह से झुलस गया है। जिसका प्राथमिक उपचार कर दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना करीब रात साढ़े ग्यारह बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 12 विन्देश्वर यादव के मवेशी घर के सामने अलाव हो रहा था। इसी दौरात बीती रात चिंगारी उड़ कर परमेश्वर यादव के घर तक चली गई। जिसके बाद देखते ही देखते चार घरों तक आग पहुंच गयी। पूरे गांव में हाहाकार मच गया। आग की लपट को देख ग्रामीण हाथ में बाल्टी लेकर दौड़े, करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पुरा सामान जलकर खाक हो गया था। बताया जा रहा है कि आग में परमेश्वर यादव, विन्देश्वर यादव, रामा यादव व बैधनाथ यादव के घर जलकर खाक हो गए। वहीं आग में 10 बकरी झुलस कर खत्म हो गई। वहीं चार भैंस व एक गाय बुरी तरह से झुलस गयी है। जो जिंदगी-मौत से जूझ रही है। वहीं आग में पांच हजार नकद, दो साईकिल, छह चौकी, तीन मोबाईल, अनाज, कपड़ा सहित आवश्यक कागजात जलकर खाक हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह व सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित को हरसंभव सहयोग करने की अपील की है। सीओ ने बताया कि तुरंत राहत की सामाग्री दी जाएगी। चूंकि, रात्रि विश्राम के लिए भी घर नहीं रह गया। इसलिए, तत्काल पॉलीथीन और सामान दी जाएगी। उधर, एसडीएम मुकेश रंजन ने बढ़ रहे अग्निकांड पर चिंता प्रकट करते हुए आम लोगों से अलाव के समीप पर्याप्त व्यवस्था करने की अपील की है। एसडीएम ने बताया कि लोगों को जागरुक होने की जरुरत है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post