बेनीपट्टी(मधुबनी)। दो वर्ष पूर्व बेनीपट्टी थाना हाजत से फरार आरोपी मो. मोफिज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेनीपट्टी से धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में शराब की बिक्री होने की सूचना पर अवर निरीक्षक सुभाष मिश्र दल-बल के साथ 26 मई 2018 को मोफिज को उसके घर से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय भी मोफिज शराब के नशे में था। पुलिस को चकमा देने का प्रयास महमदपुर पुल के समीप भी किया। जहां गाड़ी से उतरकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर करीब एक किमी दौड़ लगा पकड़ लिया। उसी रात मोफिज ने शौच जाने का बहाना बना कर शौचालय ले जाने की बात कही। रात करीब डेढ़ बजे प्रतिनियुक्त चौकीदार राजेन्द्र पासवान ने हाथ में रस्सी लगा कर शौच ले जाने लगा। इसी दौरान चकमा देकर मोफिज फरार हो गया था। बता दे कि उक्त मामले की जांच के बाद ओडी मे तैनात सहायक अवर निरीक्षक उदय यादव को एसपी ने सस्पेंड कर लाईन हाजिर कर दिया था।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post