बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल प्रक्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के रोकथाम में पुलिस की विफलता के खिलाफ बुद्धवार को एमएसयू छात्र संगठन ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया। एमएसयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह के अध्यक्षता में धरना को संबोधित करते हुए मुखिया मंदाकिनी ने कहा कि पुलिस के विफलता के कारण आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है। घटना होने के बाद पुलिस के द्वारा उद्भेदन न किया जाना, अत्यंत खेदजनक है। इससे लोगों का मनोबल टूट रहा है। वहीं रंधीर झा ने कहा कि गत कुछ वर्षों से बेनीपट्टी अपराध का गढ़ बन गया है। जहां अपराधी हत्या, लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। चोरी की घटनाओं का सिलसिला चालू है। किसी भी घटना का उद्भेदन नहीं हो रहा है। जिससे अपराधकर्मी का मनोबल बढ़ गया है। अगर अपराधियों के बढ़े मनोबल को नहीं खत्म किया गया तो स्थिति चिंताजनक हो जाएगी। पुलिस पदाधिकारी को संजीदगी के साथ उद्भेदन करना चाहिए। वहीं नीरज झा ने कहा कि हाल के दिनों जिस प्रकार की आपराधिक घटनाएं हो रही है। उससे समाज में दहशत का माहौल बन गया है। गृहस्वामी चोरी के डर से बाहर नहीं जा रहे है। ऐसी स्थिति पहले नहीं थी। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों ने बेनीपट्टी पर संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा कि जल्द अगर आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन नहीं हुआ तो एमएसयू चुप नहीं रहेगी। आन्दोलन को तेज किया जाएगा। धरना को चंदन सिंह, कुणाल झा, राजा चौधरी, अमित कुमार आदि ने संबोधित किया।