बेनीपट्टी(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के जगत गांव में चोरों ने दो लोगों के घर के 04 कमरें का ताला तोड़ 10 हजार नगद सहित लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने जगत गांव के राजीव झा और गोविंद झा के बंद घर को निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगत गांव के राजीव झा मधुबनी और गोविंद झा मुंबई रहते हैं। दोनों लोगों का घर बंद था, जहां चोरों ने मंगलवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य गेट का चहारदीवारी फांदकर आंगन में प्रवेश कर राजीव झा के 02 कमरें का ताला तोड़ गोदरेज सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर 10 हजार नगद सहित 70 हजार के सामग्रियों की चोरी कर ली। वहीं गोविंद झा के घर में भी चहारदीवारी को ही फांदकर अंदर प्रवेश कर कमरें का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों लोग बाहर रहते हैं और दोनों का घर एक ही जगह है। घटना की सूचना दोनों गृहस्वामी को दिया गया, जहां राजीव झा मधुबनी में ही रहने के कारण कुछ ही समय में जगत गांव पहुंच गये। वहीं गोविंद के मुंबई रहने के कारण उनके घर से क्या सब चोरी हुई हैं उसका खुलासा नही हो पाया है। कुल मिलाकर लाखों की चोरी होने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बतायी गयी है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नही मिली है और न ही गृहस्वामी द्वारा आवेदन दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post