बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी के जिलाधिकारी निलेश रामचन्द्र देवड़े देर शाम बेनीपट्टी पहुंचे। डीएम ने सिद्धपीठ उच्चैठ पहुंच कर भगवती के दर्शन कर मत्था टेक आशिर्वाद प्राप्त किया। डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश भी थे। भगवती दर्शन के उपरांत डीएम व एसपी ने बेनीपट्टी थाना परिसर में एसडीएम मुकेश रंजन के साथ बेनीपट्टी अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड के संबंध में जानकारी ली। वहीं विकासात्मक कार्यो की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान सीएम सात निश्चय योजना के संबंध में भी जानकारी हासिल की। वहीं उच्चैठ के मलहामोर स्थित अधूरा पुल के संबंध में भी जानकारी ली। मौके पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार, सर्किंल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post