![]() |
File Photo |
बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेड़ पुलिस ने परजुआर डीह मध्य विद्यालय के बर्खास्त पूर्व एचएम रेखा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूर्व एचएम से फिलहाल पूछताछ कर रही है। पूर्व एचएम रेखा कुमारी पर बर्खास्त होने के बाद भी जबरन उपस्थिति दर्ज कराने का आरोप है। इस मामले में डीइओ नसीम अहमद के आदेश पर वर्तमान एचएम विपिन कुमार महतो ने अरेड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि बर्खास्त पूर्व एचएम रेखा कुमारी फर्जी निकासी के मामले में भी जेल जा चुकी है। पूर्व एचएम पर वित्तीय अनियमितता किए जाने का आरोप था। वहीं स्कूल के मध्य विद्यालय में अपग्रेड होने से पूर्व ही फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र पर कार्य करने का आरोप लगा। जिसकी शिकायती आवेदन पर जांचोपरांत प्रखंड नियोजन इकाई ने रेखा कुमारी को बर्खास्त कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्त होने के बाद भी स्कूल पहुंच कर जबरन उपस्थिति बना रही थी। जिसकी जानकारी दिए जाने के बाद वर्तमान डीईओ ने प्राथमिकी के आदेश दिया था। उधर सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस के शिथिलता की चर्चा विधान परिषद् में भी उठा। सवाल होने के बाद पुलिस अचानक हरकत में आ गई।