बेनीपट्टी(मधुबनी)। डा. नीलाबंर बाबू के जयंती समारोह में बेनीपट्टी में उपस्थित होना गौरव की बात है। नीलाबंर बाबू महान विभूति थे, जो हमेशा मिथिला-मैथिली के विकास के साथ शिक्षा का विशेष रुप से विकास चाहते थे। जिसका परिणाम है कि उन्होंने यहां महाविद्यालय की स्थापना की। उनके बताए गए रास्तों पर चल कर समाज का उत्थान संभव है। ये बातें सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने बेनीपट्टी के डा.एनसी काॅलेज में आयोजित पूर्व एमएलसी डा. नीलाबंर चौधरी के 86वें जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा। एलएनएमयू के कुलपति प्रो. डाॅ सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि डाॅ नीलाबंर बाबू जानते थे कि सामाजिक परिवर्तन मात्र शिक्षा से ही संभव है। इसलिए उन्होंने प्रारंभ से ही शिक्षा के विस्तार करने के लिए कार्य किए। उनके कार्यों के कारण ही आज शिक्षा का अलख घर-घर पहुंच सका है। वहीं एमएलसी डाॅ दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि डाॅ नीलाबंर चौधरी उनके पिता ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गुरु भी थे। उनके सामाजिक कार्यों का उल्लेख हर जगह हो रहा है। इससे पूर्व कुलपति डाॅ सुरेन्द्र सिंह आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय विधायक सुधांशू शेखर एमएलसी डाॅ दिलीप कुमार चौधरी, डीडीसी अजय कुमार सिंह, प्राचार्य पंकज चैधरी, जिप सदस्य खुशबू कुमारी, सरिता देवी व अन्य अतिथियों ने डाॅ नीलाबंर चैधरी के मूर्ति को माल्यार्पण कर नमन किया। उपरांत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया। काॅलेज के शिखा कुमारी के द्वारा भगवती के रुप में स्वेता कुमारी व श्रुति कुमारी के द्वारा गोसाउनिक गीत का भाव नृत्य किया गया। वहीं गौरव ठाकुर के द्वारा राष्ट्रगान पेश किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी अजय कुमार सिंह चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ शम्भू नाथ झा व केभीएस काॅलेज के प्राचार्य पंकज चैधरी को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ दिलीप चैधरी ने किया। वहीं संचालन अखिलेश झा के द्वारा किया गया। वहीं मौके पर एसडीएम मुकेश रंजन एसडीपीओ पुष्कर कुमार, एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, जदयू अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, प्राचार्य भवानंद झा, कमलेश्वर ठाकुर, प्रो. महानंद झा, संतोष चौधरी, राकेश चौधरी, भास्कर चौधरी, नंद झा, विनोद शंकर झा आदि लोग मौजूद थे।



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post