बेनीपट्टी(मधुबनी)। एनआरसी व सीएए के समर्थन में सोमवार को बजरंग दल के तत्वावधान में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा बेनीपट्टी के संसारी चैक से लेकर अंबेडकर चैक तक शांतिपूर्ण तरीके से नारेबाजी कर निकाली गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता रंधीर ठाकुर पदयात्रा की अगुवाई कर रहे थे। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने एनआरसी व सीएए के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा कि मोदी व अमित साह के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर चल पड़ा है। वहीं पदयात्रा से पूर्व रंधीर ठाकुर ने कहा कि विपक्षी पार्टी हताश हो गई है। एक वर्ग के लोगों को बरगला रही है। जबकि, इस कानून से किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं होने जा रहा है। जिसका जिक्र पीएम व गृहमंत्री भी कर चुके है। बावजूद कुछ लोगों के द्वारा देश में अंशाति का माहौल बनाया जा रहा है। पदयात्रा में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद आयुष सिंह भास्कर चैधरी मृत्युजंय मिश्र आशुतोष झा सुभाष झा रोहन कामत त्रिलोक झा अभिषेक झा आदि लोग शामिल थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post